IPL 2025 मे jasprit bhumrah चोट से successful उबरने के बाद मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के लिए तैयार हैं।

IPL 2025 में jasprit bhumrah चोट से उबरने के बाद मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के लिए तैयार हैं। वह मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ गए हैं। बता दें कि बुमराह ऑस्ट्रेलिया में सिडनी टेस्ट के दौरन चोटिल हुए थे, जिसके बाद वह चैंपियंस ट्रॉफी भी नहीं खेल पाए थे।

New Delhi: कहते हैं जगल में तब तक हर कोई राजा बनने की कोशिश करता है जब तक कि उसका सम्राट शिकार करने रणभूमि में न उतर गया हो। कुछ ऐसा ही तो है इंडियन प्रीमियर लीग का माहौल अभी तक। औने-पौने गेंदबाज सूरमा बने फिर रहे हैं

तो बल्लेबाजों ने गेंदबाजों पर कहर मचा रखा है। लेकिन यह अब और नहीं, क्योंकि आईपीएल में बल्लेबाजों का शिकार करने आग बरसाती गेंदों से कत्लेआम मचाने मैदान पर लौट आए हैं जसप्रीत बुमराह। IPL का पारा बढ़ने वाला है, बल्लेबाजों के हौसले पस्त होने वाले हैं। इसकी शुरुआत होगी विराट कोहली की rcb से।

दरअसल, भारतीय टीम के अनुभवी पेसर jasprit bhumrah लंबे समय से चोटिल चल रहे थे। उन्होंने आईपीएल 2025 के शुरुआती मुकाबले भी नहीं खेले। लेकिन, वह अब पूरी तरह से फिट हैं और इस सीजन में jasprit bhumrah मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के लिए तैयार हैं। जी हां, पूरी तरह से फिट हो गए हैं और IPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं। बुमराह के कैंप जॉइन करने पर मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर की है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हुए थे I jasprit bhumrah

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी टेस्ट में jasprit bhumrah injured हो गए थे। उनके लोवर बैक में परेशानी हुई थी। उसके बाद बुमराह ICC चैंपियंस ट्रॉफी भी नहीं खेल पाए थे। लेकिन, अब बुमराह जल्द ही मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने एक्शन में नजर आएंगे।

जसप्रीत बुमराह का आईपीएल करियर

31 साल के जसप्रीत बुमराह मे अब तक IPL में कुल 133 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7.30 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 165 विकेट झटके हैं। बुमराह ने 2013 में IPL में डेब्यू किया था।

IPL 2025 में खराब फॉर्म से गुजर रही मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी ज्यादा निराशाजनक चल रहा है। एमआई को खेले गए अब तक चार मुकाबलों में से तीन में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस ने एकमात्र मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ जीता था। mi का अगला मैच rcb 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *